Indian Army Agniveer Admit Card 2025 भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस ने अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। इस बार अग्निवीर योजना के तहत अलग-अलग ट्रेड्स की परीक्षाएं 30 जून 2025 से शुरू होंगी। सबसे खास बात ये है कि एडमिट कार्ड 16 जून 2025 से उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजे जाएंगे, जिससे भर्ती प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो सके।
सेना की तरफ से साफ किया गया है कि किसी भी उम्मीदवार को भर्ती कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। सभी जरूरी जानकारियां मोबाइल पर SMS के जरिए भेजी जाएंगी। हर पोस्ट के अनुसार अलग-अलग दिन परीक्षा होगी, ताकि उम्मीदवारों को समय पर और सही तरीके से परीक्षा देने का मौका मिल सके।
इस भर्ती में वाराणसी ज़ोन के 12 जिले जैसे गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के युवा भाग ले रहे हैं। गाजीपुर जिले से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं, जबकि सोनभद्र से सबसे कम। कुल मिलाकर 9078 उम्मीदवारों ने 358 ब्लॉकों से आवेदन किया है।
इस भर्ती से जुड़ी हर जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर पर आने वाले SMS पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि उसी के जरिए एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखों की जानकारी मिलेगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
Indian Army Agniveer Admit Card 2025
Post/Trade | Exam Date | Admit Card Release Date |
---|---|---|
General Duty | June 30 to July 3, 2025 | June 16, 2025 |
Tradesman | July 3 & 4, 2025 | June 18, 2025 |
Technical | July 4, 2025 | June 19, 2025 |
Tradesman (8th Pass) | July 7, 2025 | June 23, 2025 |
Clerk/Store Keeper | July 10, 2025 | June 26, 2025 |
Nursing Assistant | July 10, 2025 | June 26, 2025 |
Important Link