Delhi Police Recruitment 2025 अगर आप दिल्ली पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका आने वाला है। साल 2025 में दिल्ली पुलिस में 8000 से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें सिपाही (Constable), हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, एमटीएस और कई तकनीकी पद शामिल हैं। इन भर्तियों की प्रक्रिया जून से सितंबर 2025 के बीच SSC (Staff Selection Commission) के माध्यम से शुरू की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होने वाला है।
दिल्ली पुलिस ने खुद भी 149 पदों पर सीधी भर्ती का फैसला किया है। इनमें बैंडमैन, डॉग हैंडलर, बगुल बजाने वाले, घुड़सवार और माउंटेड पुलिस जैसे खास पद शामिल हैं। इन भर्तियों का विज्ञापन जून से सितंबर 2025 के बीच निकलेगा और परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2025 में कराई जाएंगी।
दिल्ली पुलिस का उद्देश्य है कि 2027 तक करीब 25,000 नए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देकर फोर्स में शामिल किया जाए ताकि कानून व्यवस्था और भी मजबूत की जा सके। नई भर्ती से पुलिस की ताकत बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।
Delhi Police Recruitment 2025 जरूरी बातें:
- कुल पद: 8000+
- पद: कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, SI, MTS, तकनीकी पद
- भर्ती माध्यम: SSC
- आवेदन तिथि: जून से सितंबर 2025
- परीक्षा तिथि: नवंबर-दिसंबर 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: ssc.nic.in
Delhi Police Recruitment 2025 Overview
पद का नाम | भर्ती की संख्या | विज्ञापन तिथि | परीक्षा तिथि |
---|---|---|---|
Delhi Police सब इंस्पेक्टर | 212 | 16 जून 2025 | 1 – 6 सितंबर 2025 |
हवलदार (मिनिस्ट्रियल) | 404 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
हवलदार | 441 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
सिपाही (ड्राइवर) | 633 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
सिपाही | 5293 | जुलाई – सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
एमटीएस | 1020 | जुलाई – सितंबर 2025 | तिथि निर्धारित नहीं |
Important Link