Indian Army Agniveer Admit Card Out 2025 का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर योजना के तहत होने वाली विभिन्न ट्रेडों की भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, यह भर्ती परीक्षा 30 जून 2025 से शुरू होगी। वहीं, एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को 16 जून 2025 से उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
सेना ने साफ तौर पर कहा है कि उम्मीदवारों को किसी भी भर्ती कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। सभी जानकारी और अपडेट SMS के जरिए उनके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। इससे न सिर्फ प्रक्रिया आसान बनेगी, बल्कि उम्मीदवारों को बार-बार ऑफिस के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
हर उम्मीदवार को उनके चुने हुए ट्रेड के हिसाब से अलग-अलग तारीखों में परीक्षा देनी होगी। इस बार भर्ती में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जोन के 12 ज़िले शामिल किए गए हैं—जैसे गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गाज़ीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत अन्य ज़िले।
गौर करने वाली बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया में गाज़ीपुर जिले से सबसे ज़्यादा आवेदन मिले हैं, जबकि सोनभद्र से सबसे कम। कुल मिलाकर 12 जिलों के 358 ब्लॉकों से 9078 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
भारतीय सेना ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी कॉल या जानकारी से सावधान रहें और केवल ऑफिशियल चैनलों से मिले SMS और अपडेट्स पर भरोसा करें। जो युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है।
Indian Army Agniveer Exam Dates & Admit Card Schedule
Post/Trade | Exam Date | Admit Card Release Date |
---|---|---|
General Duty | June 30 to July 3, 2025 | June 16, 2025 |
Tradesman | July 3 & 4, 2025 | June 18, 2025 |
Technical | July 4, 2025 | June 19, 2025 |
Tradesman (8th Pass) | July 7, 2025 | June 23, 2025 |
Clerk/Store Keeper | July 10, 2025 | June 26, 2025 |
Nursing Assistant | July 10, 2025 | June 26, 2025 |
Important Links